पटेढ़ी बेलसर: जिलाधिकारी के निर्देश पर बेलसर में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, लोगों से चुनाव में वोट डालने की अपील
रविवार को वैशाली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेलसर प्रखंड क्षेत्र विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान जीविका दीदियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया. वहीं, वोटरों से निर्भीक होकर 25 मई को होने वाले छठे चरण में भाग लेने की अपील की. वहीं इस मौके पर बड़ी संख्या में जीव का दीदी उपस्थिति .