ई रिक्शा पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लालगंज फकुली मुख्य मार्ग के मौना पुल के समीप की है जहां मुजफ्फरपुर की ओर आ रहा ई रिक्शा पलट गया। इस घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।