शनिवार को वैशाली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर करनेजी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान जीविका दीदियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया. वहीं, वोटरों से निर्भीक होकर 25 मई को होने वाले वैशाली लोकसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की.