सदर: द्विविवाह व दहेज उत्पीड़न के आरोपी चन्दन कुमार सिंह को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 23, 2026 वाराणसी। शिवपुर पुलिस ने द्विविवाह एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में वांछित अभियुक्त चन्दन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गुरुवार सुबह करीब 07:23 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दबोचा।