रफीगंज: रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह के सतेंद्र नगर आवास पर जदयू का मिलन समारोह, 100 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता
रफीगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक प्रमोद सिंह द्वारा औरंगाबाद सत्येंद्र नगर स्थित अपने आवास पर मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों से मोहभंग कर आए लोगों ने जदयू का दामन थामा। कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में तकरीबन एक सौ से अधिक लोगों ने बुधवार को दोपहर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिले के