बिंदकी: बारा गांव के समीप पीपे के पुल से यमुना नदी में कूदे व्यक्ति का शव लगभग 22 घंटे बाद 6 किलोमीटर दूर मिला
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारा गांव के समीप एक दिन पहले गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे पीपे के पुल से छत्रपाल निषाद निवासी ग्राम बारा यमुना नदी में कूद गया था। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे यानी लगभग 22 घंटे बाद डूबे वाले स्थान से करीब 6 किलोमीटर दूर पूरब दिशा में शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।