ग्वालियर में मोबाइल को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद हिंसा में बदल गया। बुधवार सुबह 11बजे सामने आये इस मामले में,मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पति और उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।