सिलाव: नियामत नगर मुशहरी एवं सवैत के पास से चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाज हुए गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
Silao, Nalanda | Feb 11, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने नियामत नगर मुशहरी एवं सवैत के पास से चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इन दोनों शराब के धंधेबाजों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।