सिलाव: नालंदा खुला विश्वविद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का मुख्य महाप्रबंधक एवं कुलपति ने किया उद्घाटन
Silao, Nalanda | Feb 9, 2024 आज शुक्रवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का मुख्य महाप्रबंधक अरूण कुमार एवं नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. केसी सिन्हा ने उद्घाटन किया. मुख्य महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि नालन्दा जैसे ऐतिहासिक व ज्ञान की भूमि जैसे स्थान पर इस शाखा का खुलना बैंक के लिये काफी अहम है.