सिलाव: छेड़खानी के आरोपी किशोर को पुलिस ने सिलाव बाजार से किया निरुद्ध
Silao, Nalanda | Feb 9, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने छेड़खानी के एक आरोपी किशोर को सिलाव बाजार से निरूद्ध कर लिया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि पीड़िता लड़की के परिजन द्धारा सिलाव थाना में एक किशोर को आरोपी बनाते हुए उसके विरूद्ध छेड़खानी का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गयी है.