सिलाव: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिलाव थाना में 18 लाइसेंसी शस्त्रों का किया गया सत्यापन
Silao, Nalanda | Feb 10, 2024 सिलाव थाना में शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 18 लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर सिलाव थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक दिन लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया जा रहा है।