जीरापुर: जीरापुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच कर रही है
जीरापुर की सिरपोई कॉलोनी में सोमवार की शाम 5:30 बजे एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर टीवीएस फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हरिओम सोंधिया पोलाखेड़ा पर जानलेवा हमला किया, जिसमें हरिओम को चाकू लगा, और बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आगर इलाज हेतु रेफर किया, आगर में घायल युवक ने तोड़ा दम, घटना में एक अन्य भी घायल है, जानकारी अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,