चूरू: बण्डवा में सोलर प्लांट के लिए पेड़ कटाई पर ग्रामीणों ने किया विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 9, 2026 चूरू। बण्डवा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित सोलर प्लांट के लिए हरे पेड़ों की कटाई रोकने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार खोवा रोही क्षेत्र में 400 बीघा पर सोलर प्लांट लगना है, जहां 1200-1400 खेजड़ी और रोहिड़ा के पेड़ हैं।