सोहागपुर: पुरानी बस्ती: ऑनलाइन गेम की लत से जहर सेवन मामले में तीसरी मौत, मां ने भी तोड़ा दम
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जहर सेवन मामले में तीसरी मौत हो जाने का मामला गुरुवार की दोपहर 12 बजे लगभग प्रकाश में आया है। मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज के दौरान राजकुमारी गुप्ता ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले 25 फरवरी को शंकर लाल गुप्ता और उनकी बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो चुकी थी।