जयपुर: जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में परिचित युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
Jaipur, Jaipur | Jul 30, 2025 जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक परिचित युवक के महिला से दुष्कर्म करने का मामला आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। मिलने के बहाने घर आने पर आरोपी परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जयसिंहपुरा खोर थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।