जबलपुर: ऑनलाइन फार्मेसी कानून के विरोध में दवा दुकानें बंद, केमिस्ट एसोसिएशन का हल्लाबोल
ऑनलाइन फार्मेसी कानून के विरोध में बुधवार को जबलपुर में दवा दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया। जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज शहर की सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। नाराज व्यापारियों ने 1 बजे सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नए कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।