बांका: बांका में नगर परिषद कर्मचारी संघ इंटक की बैठक, सफाई कर्मियों ने समस्याओं पर जताया आक्रोश
Banka, Banka | Apr 24, 2026 बांका नगर परिषद क्षेत्र के दुर्गा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले शुक्रवार की दोपहर दो बजे नगर परिषद कर्मचारी संघ इंटक की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने की। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।