बागपत: डीआईजी ने बागपत पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Baghpat, Bagpat | May 22, 2026 मीडिया सैल मेरठ द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन बागपत का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परेड, क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, यूपी-112, मैस व बैरिक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।