गया टाउन सीडी ब्लॉक: गुरारू में स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसआईटी का गठन किया
गया जिले के गुरुआ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की।आईजी विकास वैभव ने गुरुवार की रात 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि एसएसपी के पर्यवेक्षण में सीटी एसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है।