अमरोहा जिले के गजरौला शहर मे नेशनल हाईवे-9 स्थित नामचीन कंपनियों के ब्रांडेड कपडों के शोरूम है!! हर महीने करोड़ों रुपए का कारोबार होता है!! अब कांवड़ यात्रा के चलते नेशनल हाईवे पर पुलिस कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए वाहनों का डायवर्जन ओर जीरो ट्रैफिक करती है। उधर इन कपड़ों के शोरुमों मे काम करने वाले कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्हें पुलिस जाने नहीं दे रही है। इस संबंध कर्मचारी इकट्ठा होकर गजरौला कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि या तो हमें कोई एंट्री पास दिया जाएं ताकि जा सके वरना शोरुमों को बंद करा दे...अगर हम लोग शोरुमों पर पहुंच पाते है तो हमारी तनख्वाह कटेगी!!