बुरहानपु नगर निगम द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियाम में गुरुवार को आवास मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद परिवारों का आवास का लाभ दिलाने के लिए फार्म भी जमा किए गए। यह आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। मेले में फार्म जमा करने के बाद पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ दिया जाएगा।