जगदीशपुर: भागलपुर में लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
भागलपुर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा नव-निर्मित लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का उद्घाटन समारोह शनिवार को करीब चार बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनन कुमार मिश्रा, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सदस्य हैं, ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया गया।