कासगंज: सोरों में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा में स्कूली छात्राएं हुईं शामिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई
सोरों में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा में छात्राओं के शामिल होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की अनुमति से छात्राओं को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल कराया जा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पढ़ने की उम्र में छात्राओं को राजनीतिक गतिविधियो शामिल कराना गलत है।