मंझनपुर: दहेज पीड़िता पर सुलह का दबाव, जिंदा जलाने की धमकी, चिल्लाशाहबाजी करने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर एसपी से लगाई गुहार
दहेज उत्पीड़न के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज होने के बावजूद एक महिला को लगातार धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव निवासी फरीदा बानो ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाया है।