लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के महुआडीह मोड़ से उत्पाद पुलिस ने पिकअप पर लोड अंग्रेजी शराब की खेप किया जब्त, चालक गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र के महुआ डीह मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप में लोड 32 कार्टून में कुल 288 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने रामचंद्रपुर निवासी पिकअप चालक नंदू कुमार को गिरफ्तार किया है. पिकअप से रॉयल स्टैग का 750 ML का 13 कार्टून ब्लेंडर ब्लेंडर प्राइड का दो कार्टून एवं इंपीरियल ब्लू का 17 कार्टून शराब जप्त किया गया.