नेपानगर: लोनी में हैवान पति का कहर! नशे में पत्नी, बेटे और सास पर खलबट्टे से जानलेवा हमला, तीनों लहूलुहान
बुरहानपुर ज़िले के ग्राम लोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत्त एक पति ने अपनी पत्नी, बेटे और बुजुर्ग सास पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चटनी कूटने वाला खलबट्टा उठाकर तीनों के सिर पर वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना मंगलवार रात लगभग10 बजे की है। हमले के बाद तीनों घायलों को तत्कल