भीलवाड़ा: सुरास में 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर कार्य करते समय फीडर इंचार्ज की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
मांडल थाना क्षेत्र के सुरास के ओढ़ो का खेड़ा में 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे फीडर इंचार्ज की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र और परिजनों में शोक की लहर छा गई।फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।