पीरटांड: जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान।
जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 12 बजे अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, रोजगार, आवास, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए।