Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र
No video available

केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया जी #moskataria #Kataria4ambala #कपिलमनीषगर्ग #भाजपाजिलामीडियाप्रभारी

1.3k views | Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2021

MORE NEWS

Connect with your roots. Sometimes all we need is a moment of stillness and prayer to reset. 🕉️ Type 'Om Namah Shivay' if you feel the peace too. #Spirituality #OmNamahShivay #Stillness #FaithJourney

Connect with your roots. Sometimes all we need is a moment of stillness and prayer to reset. 🕉️ Type 'Om Namah Shivay' if you feel the peace too. #Spirituality #OmNamahShivay #Stillness #FaithJourney

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026

जलभराव की समस्या का हर हाल में करें समाधान, निकासी में आ रही बाधाएं करें दूर- मेयर सुमन बहमनी 

बंद मिले पंपिंग स्टेशन को ठीक करने के लिए अधिकारियों को मेयर ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

जलभराव वाले इलाकों का मेयर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 

यमुनानगर।दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बने जलभराव के हालातों को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर नजर आ रहा है। मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की भारी-भरकम टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मेयर ने जलभराव के जमीनी कारणों को जाना और अधिकारियों को जल निकासी के रास्ते में आ रही तमाम रुकावटों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोडियो के पास स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) बंद मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। 
------------

स्टार्च मिल नाले से लेकर तिलक नगर तक स्थलीय निरीक्षण - 

मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता विशाल राणा, कनिष्ठ अभियंता तुलसी, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र गुंदाल, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा,  सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह और कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरीं। मेयर की टीम सबसे पहले रेलवे लाइन पर स्थित स्टार्च मिल वाले नाले पर पहुंची। वहां वार्ड पार्षद संदीप धीमान, पार्षद विक्रम राणा, राहुल पांडे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मेयर ने रेलवे लाइनों के नीचे से गुजर रहे नाले की गहनता से जांच की और मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर नाले की तुरंत सफाई शुरू करवाई। इसके बाद मेयर का काफिला जोगिंद्र नगर, ससौली रोड और तिलक नगर पहुंचा, जहां उन्होंने विभिन्न बड़े और छोटे नालों का जायजा लिया। जहां जो भी कमी मिली, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 

-----------
बंद मिला आईपीएस, तकनीकी खामी दूर करने को सात दिन का अल्टीमेटम - 

निरीक्षण के दौरान जब मेयर सुमन बहमनी जोडियो के पास बने इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) पर पहुंचीं, तो वह बंद मिला। मेयर ने अधिकारियों से जवाबदेही की। अधिकारियों ने बताया कि जिन पाइपों के माध्यम से बरसाती पानी स्टेशन तक आता है, वे पूरी तरह जाम थे, जिन्हें साफ कराया गया है। पंपिंग स्टेशन की भी सफाई कराई गई है। पंपिंग स्टेशन में कुछ तकनीकी खराबी भी है। मेयर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पंपिंग स्टेशन को चालू करने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द इसे सुचारू करने का आश्वासन दिया।

-----------
जहां गाद मिली, उसकी मौके पर ही कराई सफाई -

निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर नालों में गंदगी और गाद जमा मिली, वहां मेयर ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों से सफाई के आदेश दिए। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि मानसून के सीजन में जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का हर हाल में समाधान चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी जलभराव की समस्या है, उन प्वाइंटों को चिन्हित कर पानी निकासी में आ रही रुकावटों को तुरंत दूर करें। 

फोटो - 

अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी। 

अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

जलभराव की समस्या का हर हाल में करें समाधान, निकासी में आ रही बाधाएं करें दूर- मेयर सुमन बहमनी बंद मिले पंपिंग स्टेशन को ठीक करने के लिए अधिकारियों को मेयर ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम जलभराव वाले इलाकों का मेयर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश यमुनानगर।दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बने जलभराव के हालातों को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर नजर आ रहा है। मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की भारी-भरकम टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मेयर ने जलभराव के जमीनी कारणों को जाना और अधिकारियों को जल निकासी के रास्ते में आ रही तमाम रुकावटों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोडियो के पास स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) बंद मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। ------------ स्टार्च मिल नाले से लेकर तिलक नगर तक स्थलीय निरीक्षण - मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता विशाल राणा, कनिष्ठ अभियंता तुलसी, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र गुंदाल, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह और कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरीं। मेयर की टीम सबसे पहले रेलवे लाइन पर स्थित स्टार्च मिल वाले नाले पर पहुंची। वहां वार्ड पार्षद संदीप धीमान, पार्षद विक्रम राणा, राहुल पांडे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मेयर ने रेलवे लाइनों के नीचे से गुजर रहे नाले की गहनता से जांच की और मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर नाले की तुरंत सफाई शुरू करवाई। इसके बाद मेयर का काफिला जोगिंद्र नगर, ससौली रोड और तिलक नगर पहुंचा, जहां उन्होंने विभिन्न बड़े और छोटे नालों का जायजा लिया। जहां जो भी कमी मिली, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ----------- बंद मिला आईपीएस, तकनीकी खामी दूर करने को सात दिन का अल्टीमेटम - निरीक्षण के दौरान जब मेयर सुमन बहमनी जोडियो के पास बने इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) पर पहुंचीं, तो वह बंद मिला। मेयर ने अधिकारियों से जवाबदेही की। अधिकारियों ने बताया कि जिन पाइपों के माध्यम से बरसाती पानी स्टेशन तक आता है, वे पूरी तरह जाम थे, जिन्हें साफ कराया गया है। पंपिंग स्टेशन की भी सफाई कराई गई है। पंपिंग स्टेशन में कुछ तकनीकी खराबी भी है। मेयर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पंपिंग स्टेशन को चालू करने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द इसे सुचारू करने का आश्वासन दिया। ----------- जहां गाद मिली, उसकी मौके पर ही कराई सफाई - निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर नालों में गंदगी और गाद जमा मिली, वहां मेयर ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों से सफाई के आदेश दिए। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि मानसून के सीजन में जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का हर हाल में समाधान चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी जलभराव की समस्या है, उन प्वाइंटों को चिन्हित कर पानी निकासी में आ रही रुकावटों को तुरंत दूर करें। फोटो - अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी। अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026

केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया जी #moskataria #Kataria4ambala #कपिलमनीषगर्ग #भाजपाजिलामीडियाप्रभारी - Jagadhri News