खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रऊरापार गांव निवासी 32 वर्षीय इन्द्रपाल पुत्र पारस करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार बारिश के कारण घर में लगा मोटर भीग गया था, जिससे उसमें करंट आ गया। शनिवार सुबह नल चलाने के दौरान उन्हें तेज झटका लगा। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।