अशोक नगर: पीपलखेड़ा गांव में किसान का गजब जुगाड़, ट्रॉली में बनाया देसी स्विमिंग पूल, वीडियो वायरल
अशोकनगर जिले में भीषण गर्मी चरम पर है। नदियों में पानी नहीं है ऐसे में लोग इस तपिश से बचने हजारों रुपए खर्च कर बड़े शहरों के वॉटर पार्क की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन जिले के पीपलखेड़ा गांव के एक किसान ने गर्मी को मात देने का ऐसा गजब का देशी जुगाड़ निकाला है। जितेंद्र शर्मा ने अपनी खेती में काम आने वाली ट्रॉली को ही स्वीमिंग पूल में बदल दिया है।