गुना नगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुना में प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा- अभी थोड़ा आराम
गुना निजी होटल में भाजपा का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी ध्वज फहरा कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, कि लगभग 75 लाख कार्यकर्ता देश भर में प्रशिक्षित होंगे, यह दूसरा चरण चल रहा है इसके बाद कई चरण और है। प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा, 10 15 साल बाद तो कुछ प्राधिकरण अभी किए हैं, अब थोड़ा विश्राम दीजिए फिर करेंगे।