कटनी नगर: माधव नगर चांदमारी में नकाबपोश युवकों ने महिला पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे नल से पानी भरकर घर लौट रही महिला सुनीता पति गुलजारी रजक 40 वर्ष पर अज्ञात बाइक सवार दो नकाबपोश युवको ने रास्ता रोककर चाकू से हमला कर दिया और युवक घटनास्थल से भाग निकले घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज जारी है