दमोह: कलेक्टर ने दी जानकारी, 14-15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण अभियान जारी
Damoh, Damoh | Apr 9, 2026 दमोह 14–15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। शहर के MLB व JPB स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में शिविर लगाकर वेक्सिनेशन कराया जा रहा है।