नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम फिरोजाबाद ने झलकारी बाई नगर, भरत नगर, सुदामा नगर और ककरवू कोठी क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ मंगलवार शाम 5 बजे क़रीबन कार्रवाई की। अभियान के तहत 200 से अधिक होर्डिंग, कियोस्क और पोस्टर जब्त किए गए।