मंडी: 23 मार्च तक कोषागार में प्रस्तुत करें बिल: अपूर्व देवगन उपायुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Mar 11, 2024 मंडी जिले में कोष कार्यालयों में वित्त वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिनों में भीड़ न हो और सभी के लिए सुविधा बनी रहे इसके दृष्टिगत उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार जिला मंडी के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालय से सम्बन्धित भुगतान हेतु सभी बिल 23 मार्च को सायं 5 बजे तक प्रस्तुत करें।