अरवल: सोनबरसा पंचायत के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले की सदस्यता ली, विधायक महानंद सिंह की मौजूदगी में
Arwal, Arwal | Feb 5, 2025 भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य एवं माले के अरवल विधायक महानंद सिंह के नेतृत्व में सोनबरसा पंचायत के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम 4:00 बजे जिला कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर पूर्व मुखिया अशोक सिंह कुशवाहा, टीपन सिंह कुशवाहा, मनोज तिवारी, राजू पटेल, भाकपामाले में शामिल हुए। मौके पर विधायक महानंद सिंह ने सदस्यता दिलाई