अरवल: अमरा पंचायत में मुखिया राजेश सिंह की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित
Arwal, Arwal | Feb 5, 2025 बुधवार शाम 4:00 बजे अमरा पंचायत मुखिया राजेश सिंह के अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की देखभाल और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इस अवसर पर फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को टब, बाल्टी, साबुन और गमछी वितरित किए गए, ताकि वे अपने प्रभावित अंगों की उचित देखभाल कर सकें।