अरवल: जिला परिषद सदस्य शाह शाद ने भदासी मिडिल स्कूल और हाई स्कूल का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Feb 5, 2025 बुधवार दोपहर 3:00बजे भदासी मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल का जिला परिषद सदस्य शाह शाद के द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल से शिकायत आ रही थी जिसको लेकर स्कूल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर समस्याओं को ठीक करने का निर्देश दिया गया।