गुना नगर: चांदी वाले हनुमान मंदिर पर पुजारी से मारपीट, गुर्जर समाज ने SP को ज्ञापन देकर जांच की मांग की, मारपीट का आरोप झूठा
गुना जिले में राघोगढ़ के देहरी गांव में चांदी वाले हनुमान मंदिर पर पुजारी कमल दास महाराज से हुई मारपीट मामले में जांच और कार्यवाही की मांग पर गुर्जर समाज ने 15 अप्रैल को एसपी को ज्ञापन दिया। कहा, गुर्जर समाज की 75 वर्षीय बुजुर्ग भैया लाल गुर्जर पर मारपीट के आरोप झूठे लगाए है। बुजुर्ग व्यक्ति कैसे मारपीट करेगा, पूरा समाज आहत है। निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही हो।