बीरपुर: नवाचार व बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन शिक्षक सम्मानित
शिक्षा में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर बीआरसी परिसर में विनोबा एप की ओर से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट ऑफिसर आर्या कुमारी एवं बीईओ स्नेहलता वर्मा ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को पुरस्कृत किया।