हमीरपुर: इंगोहटा गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव से महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के खमरिया गांव जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने सुबह करीब 10 बजे इंगोहटा के पास हाईवे पर टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।