रादौर: गंगा दशहरा के दिन आज रादौर की पश्चिमी यमुना नहर पर पूजा अर्चना के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु।
देशभर की तरह आज रादौर के पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट पर काफी संख्या में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । महंत स्वामी महेशश्रम ने बताया के आज के दिन यमुना, गंगा, सरस्वती नदी में स्नान कर लोग पुण्य प्राप्त करते हैं । उन्होंने कहा कि हम नदियों की पूजा करते हैं, इसलिए नदियों में कचरा डाल उन्हें गंदा नहीं करना चाहिए ।