भिंड नगर: बिजली कटौती और बढ़ते बिलों के बीच सोलर ऊर्जा की ओर बढ़ रहे लोग,बरुआ नगर में लगे सोलर पैनल का वीडियो वायरल
भिंड। बढ़ती बिजली दरों और अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोग अब वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। जिले में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर रहे हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त बिजली मिलने के साथ-साथ बिजली बिल से भी राहत मिल रही है।