गुना नगर: रंगमहल/विनायक खेड़ी रोड़: मकान बंटवारे में बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर
गुना में मकान और पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई महावीर जाट ने छोटे भाई श्याम सुंदर जाट के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।