सिकंदराराऊ: नगर पालिका के परिसर में पार्किंग में खड़ी ई-रिक्शा से 2 बैटरी हुई चोरी, तीसरी चोरी से उठे सवाल
नगर पालिका का क्रीडा स्थल के पीछे एक परिसर है जहां पर नगर पालिका के वाहन खड़े होते हैं। यहाँ पूर्व में दो बार चोरी हो चुकी है उसके बाबजूद यहाँ सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाये गये है। बीती रात सफाई गाड़ी ई रिक्शा से दो कीमती बैटरी चोरी कर ले गए। जब कर्मचारियों को गाड़ी जरूरत पड़ी तो उसमें से बैटरी नदारत मिली जिसके बाद हड़कम्प मच गया है।