कटनी नगर: छपरवाह छठ घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान, सफाई में शामिल हुए पूर्व मंत्री संजय पाठक
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज सोमवार सुबह 6:00 बजे से छपरवाह स्थित छठ घाट में सफाई अभियान चलाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और वर्तमान में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक भी नदी सफाई अभियान में अपनी सहभागिता करने पहुंचे थे उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल सहज के रखना होगा उन्होंने लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।