चौरीचौरा: विधायक ने पांच तट बंधों के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच बंधों गोर्रा नदी के बँधे पर सिलहटा तटबंध ग्राम राजधानी , जयरामकोल, नेकवार में कटाव, क्षतिग्रस्त रेगुलेटर के पुननिर्माण कार्य सहित पांच बंधों के कार्यों का 18.26 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बंधे के लिए पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और कहा कि चौरी चौरा में लगातार योजनाएं चल रही है।