प्रतापगढ़: रामलीला मैदान में दशहरा की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, की जा रही साफ-सफाई और लगाए जा रहे आकर्षक झूले
दशहरा पर्व को देखते हुए बुधवार दोपहर 2 बजे से रामलीला मैदान में साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। जगह-जगह आकर्षक झूले लगाए जा रहे हैं। बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-तमाशों की तैयारी भी जारी है। मैदान को रोशनी और सजावट से सँवारा जा रहा है, ताकि दर्शकों को पर्व का विशेष आनंद मिल सके। कार्यक्रम को देखते हुए साफ सफाई की जा रही है।