बिछिया: बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने डीएमएफ बैठक में उठाए विधानसभा के लंबित विकास कार्यों के मुद्दे!
9 जुलाई को 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। बैठक में डीएमएफ से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा,दिशा-निर्देशों व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसके विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विशेष रूप से बिछिया के मुद्दे प्रमुखता से उठाए l